ईरान ने किया जवाबी हमला: बहरीन, कतर, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य बेस पर दागी मिसाइले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel US Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर भीषण हवाई हमला किया है. इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं. एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह वार किया गया है. इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है. हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह बताई है. अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने इजरायल पर 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह भी ईरान के साथ जंग में शामिल हो गए हैं.

ईरान ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. उधर, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है. इसके साथ ही यूएई में स्थित अमेरिका के नेवल (नौसैनिक) बेस को भी निशाना बनाया है. ईरान ने कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर भी बड़ा जवाबी हमला किया है.

हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान, कहा

ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को परमाणु शक्ति कभी नहीं बनने देंगे. 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की. अमेरिकी लोगों को भी मारा. ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है. हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है. ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराए. ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था. खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This