पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, खराब प्रदर्शन के कारण छीनी जा सकती है सलमान आगा की कप्तानी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन इस जीत का अंतर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था. लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

नकवी के खराब प्रदर्शन से नाराज है PCB

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराज हैं. नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं. इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए.

बल्लेबाजी क्रम में दिखी परेशानी T20 World Cup 2026 

विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया. बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान को छोड़ दें, तो किसी भी बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई. टीम के प्लेइंग इलेवन चयन और बल्लेबाजी क्रम में भी परेशानी दिखी. फखर जमान जो सलामी बल्लेबाज हैं, उन्हें लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कराई गई. श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में फखर को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और उन्होंने 42 गेंद पर 84 रन की पारी खेली. यह मौका उन्हें पहले भी दिया जा सकता था. गेंदबाजी में अबरार और तारिक को छोड़कर सभी असरहीन रहे. इस वजह से पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं.

पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को हराया और भारत से हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 8 में पहुंची. सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इंग्लैंड से टीम को हार मिली थी. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के बावजूद टीम नेट रन रेट बेहतर नहीं होने की वजह से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई. न्यूजीलैंड इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम बन गई.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This