कटड़ाः मां वैष्णो देवी धाम पर टला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर से टकराया पंछी, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कटड़ाः माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा टल गया. श्रद्धालुओं को लेकर सांझीछत से कटड़ा आ रहे एक हेलीकॉप्टर से पंछी टकराने से उसका अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई, जिससे सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए. हेलीकॉप्टर में हरियाणा के 6 श्रद्धालुओं और पायलट सहित सात लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, नियमित उड़ान के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे ग्लोबल विट्रा कंपनी का हेलीकॉप्टर (फ्लाइट नंबर 33) सांझीछत से श्रद्धालुओं को लेकर कटड़ा के लिए रवाना हुआ. कटड़ा के पास अचानक एक पंछी हेलीकॉप्टर के आगे टकराया. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से कटड़ा हेलीपैड पर उतारा. हेलीकॉप्टर में सवार सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं. श्रद्धालुओं ने पायलट की सराहना करने के साथ ही मां वैष्णो का आभार व्यक्त किया. हेलीकॉप्टर को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This