सीकर में हादसाः दो स्कूली बसें टकराई, मची चीख-पुकार, 36 बच्चे घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan School Bus Accident: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सीकर में दो स्कूली बस मंगलवार को दुर्घटना का शिकार हो गई. यह दुर्घटना दादिया थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास हुई, जहां निजी स्कूली बसों की भीषण टक्कर हुई. इस हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं.

ओवरटेक करते समय टकराई बसें

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की थीं और सुबह बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थीं. मुख्य सड़क पर आने के दौरान एक बस ने दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसों में साइड से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. दूसरी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बस में बैठे बच्चे आगे की सीटों से टकरा गए. इसकी वजह से कई बच्चों के सिर और चेहरे पर चोटें आईं.

घायल बच्चों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया. घायल बच्चों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. बच्चों को पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया

इस संबंध में दादिया थाना के SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में लापरवाही और ओवरटेक करने की कोशिश को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. फिलहाल, जांच की जा रही है.

Latest News

न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, परेड से पहले मचा हड़कंप!

Washington: अमेरिका के मिडटाउन मैनहट्टन में मंगलवार सुबह एक गगनचुंबी इमारत में अचानक आग लग गई. शहर के सबसे...

More Articles Like This