दक्षिण कोरिया के ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, इनमें 35 की हालत गंभीर

Must Read

South Korea: दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में कलपुर्जों की फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई. इसआग की चपेट में आकर 50 लोग झुलस गए हैं. हादसे के बाद हड़कंप मच गया. घना धुआं उठता देख आस-पास लोगों में दहशत फैल गई. सूचना के बाद आग बुझाने के लिए मौके पर 200 से अधिक दमकलकर्मी और 70 वाहन राहत कार्य में लगाए गए हैं. वहीं राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के मुताबिक 35 लोग गंभीर रूप झुलसे हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

किसी की हालत जानलेवा है या नहीं?

हालांकि अधिकारी तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि किसी की हालत जानलेवा है या नहीं. घटनास्थल से मिले वीडियो में परिसर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था. अधिकारी ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने कर्मचारी अभी भी संयंत्र के अंदर फंसे हुए हैं. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. आग लगने की सूचना दोपहर एक बजकर लगभग 17 मिनट पर मिली.

आग बुझाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मी मौजूद

अधिकारियों ने आग लगने के संभावित कारण पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. एजेंसी ने बताया कि आग बुझाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मी और 70 वाहन राहत कार्य में लगाए गए. राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बाद सरकार के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी, प्रधानमंत्री किम मिन-सेओक ने आग पर काबू पाने और बचाव अभियान चलाने के लिए कर्मियों और उपकरणों की पूरी तैनाती का आह्वान किया.

भीषण जंगल की आग के प्रकोप में रहा दक्षिण कोरिया

बता दें कि 21 मार्च से 15 मई 2025 तक दक्षिण कोरिया में भीषण जंगल की आग का प्रकोप रहा. जिसमें देश भर में एक साथ 20 से अधिक अलग-अलग जगहों पर आग लगी थी. इस आपदा में तीन दमकलकर्मियों और एक सरकारी कर्मचारी सहित 32 लोगों की जान चली गई और 37,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप को बताएं कि क्या करना है? ईरान युद्ध में अमेरिका को जबरन खींचने के सवाल पर नेतन्याहू ने दिया जवाब!

Latest News

सोनीपत में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई हाई स्पीड कार, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Sonipat Accident: हरियाणा सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार की वजह से दो युवकों के...

More Articles Like This