पंजाब में सल्फास खाने वाले अफसर की मौत, दबाव बनाने वाले मंत्री ने भी दिया इस्तीफा, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा

Must Read

Punjab: पंजाब वेयरहाउस के अमृतसर के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. उन्होने शुक्रवार देर रात सल्फास निगल लिया था. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया. मरने से पहले बनाए वीडियो में उन्होंने परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया है. वीडियो सामने आने के बाद CM भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है.

पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रहीं है. घटना के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके.

ले लिया गया है कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा ले लिया गया है. हम जांच प्रभावित नहीं होने दे सकते. हम अधिकारियों को तंग करने के लिए पावर में नहीं आए. भुल्लर का विभाग जल्द ही दूसरे मंत्री को दिया जाएगा.

तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है. खैरा ने कहा कि भुल्लर पर पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते रंधावा ने आत्महत्या कर ली. मामले में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा.

रंधावा की आत्महत्या बहुत दर्दनाक

वहीं भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पहले लोग फिरौती न मिलने की वजह से अपनी जान गंवा रहे थे, लेकिन अब सरकारी मंत्रियों की रिश्वत की मांग पूरी न कर पाने की वजह से अधिकारियों को अपनी जान देनी पड़ रही है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या बहुत दर्दनाक है और सत्ता में बैठे लोगों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाती है.

इसे भी पढ़ें. CM Yogi ने मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत का संज्ञान लिया, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This