पाकिस्तानः ईंधन की कीमतों में 200% की वृद्धि, पेट्रोल में लगी आग, पहुंचा 321.17 रुपए प्रति लीटर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबाद: मिडिल ईस्ट संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जो गतिरोध हुआ, उसका साफ असर पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान की हालत खराब हो रही है और यहां लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है.

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने रविवार को उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमत में प्रति लीटर 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की वृद्धि करने का फैसला किया है. यानी यहां ईंधन की कीमतें 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपये हो जाएगी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस वृद्धि को मंजूरी दी है और शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया है.

इससे पहले 6 मार्च को वैश्विक तेल कीमतों में तेजी की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दी गई थीं, जिसके बाद पेट्रोल की नई कीमत 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर 280.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई.

हालांकि, एआरवाई न्यूज के मुताबिक, उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन के किराए और हवाई यात्रा की लागत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले से कंगाल है और वहां लोगों को खाने के भी लाले पड़े रहते हैं. ऐसे में ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी से लोगों की हालत और भी ज्यादा खराब होने वाली है.

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This