ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, इन देशों ने ईरान को दी धमकी, बोले- समुद्री हमलों को…

Must Read

Global oil supply : दुनिया के कई बड़े देशों ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक संयुक्त बयान जारी किया है. बता दें कि इस बयान में ईरान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और तुरंत अपनी एक्टिविटी रोकने की मांग की गई है. जानकारी के मुताबिक, इस बयान में संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. ऐसे में इन देशों का कहना है कि वे खाड़ी क्षेत्र में बिना हथियार वाले व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जताई गई है. बता दें कि यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, इसके साथ ही यहां से पूरी दुनिया का 20 फीसदी तेल का ट्रांसपोर्ट होता है. इसके साथ ही बयान में ये भी कहा गया कि ईरान की गतिविधियों की वजह से यह रास्ता लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है, जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट पर भारी असर पड़ सकता है. इस दौरान उन्होंने ईरान से तुरंत अपने कदम रोकने को कहा, जिसमें धमकी देना, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाना, ड्रोन और मिसाइल हमले करना शामिल है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चिंता

बता दें कि बयान के साथ ही सभी देशों ने ईरान से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का पालन करे और समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाए रखे. साथ ही यह संयुक्त बयान से स्‍पष्‍ट है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चिंता बढ़ रही है और कई देश मिलकर स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार मे बड़ी गिरावट के साथ काराेबार की शुरुआत, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल 

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This