ट्रंप की घटी लोकप्रियता, 61 फीसदी अमेरिकी तेहरान पर हमले के खिलाफ

Must Read

US Iran War : ईरान से युद्ध छेड़ने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग बुरी तरह गिर गई है. एक ताजा सर्वे के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की परफॉर्मेंस से केवल 36 प्रतिशत अमेरिकी ही संतुष्ट हैं. बता दें कि उनके दूसरे कार्यकाल की अब तक की सबसे कम लोकप्रियता वाली रेटिंग है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते ट्रंप की लोकप्रियता का आंकड़ा 40 प्रतिशत था, जो कि इस हफ्ते गिरकर 36 प्रतिशत रह गया. बताया जा रहा है कि यानी एक ही हफ्ते में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 4 फीसदी तक गिर गई. ईरान पर अमेरिकी हमलों और उसके कारण तेल की कीमतों में तेज उछाल ने ट्रंप के समर्थन को काफी नुकसान पहुंचाया है.

62 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप की परफॉर्मेंस नापसंद

जानकारी के मुताबिक, सर्वे में शामिल 62 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप की परफॉर्मेंस को नापसंद किया. इसके साथ ही जीवन यापन के मुद्दे पर तो स्थिति और खराब है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 25 प्रतिशत अमेरिकियों ने ही ट्रंप के तरीकों पर भरोसा जताया. बता दें कि 2024 के चुनाव में ट्रंप ने मुख्य रूप से महंगाई और आसान जीवनयापन के वादे पर ही जीत हासिल की थी. लेकिन अब उनका यह मुद्दा उनके खिलाफ भारी पड़ रहा है. सिर्फ 29 प्रतिशत लोग उनके आर्थिक प्रबंधन को पसंद कर रहे हैं. बता दें कि यह आंकड़ा ट्रंप के दोनों कार्यकालों में सबसे कम है.

युद्ध लंबा खिंचा तो ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पेट्रोल और अन्य ईंधनों की कीमतों में उछाल आया है, जिससे आम अमेरिकी परिवारों पर असर पड़ा है. सर्वे में ईरान पर हमलों को भी केवल 35 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया, जबकि 61 प्रतिशत ने इसका विरोध किया. ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर तेल की कीमतें और बढ़ीं तथा युद्ध लंबा खिंचा तो ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. यह गिरावट ट्रंप प्रशासन के लिए चेतावनी है.

इसे भी पढ़ें :- ‘पाकिस्तान चुनौतीपूर्ण समय में आपके देश को देता रहा समर्थन!’ शहबाज शरीफ ने सऊदी किंग से की बात

Latest News

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग (EC) ने राज्यसभा की 24 खाली सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान...

More Articles Like This