Gold Silver Price: सोना 1.46 लाख पार, चांदी 2.34 लाख के ऊपर, जानें क्या है तेजी की वजह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, जिससे घरेलू बाजार में दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गईं. 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की कीमत 2,34,814 रुपए प्रति किलो से ऊपर निकल गई.

सोने की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,40,420 रुपए से बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

वहीं 22 कैरेट सोना 1,28,625 रुपए से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1,05,315 रुपए से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

चांदी में भी जोरदार तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया. चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया, जो पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली. कॉमेक्स पर सोना करीब 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई.

क्या है तेजी की वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह तेजी वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़ी हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने की खबरों ने बाजार में हलचल पैदा की है.

हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं होने से जोखिम अभी भी बना हुआ है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में संभावित गिरावट की आशंका भी बाजार को प्रभावित कर रही है.

आगे कैसा रहेगा ट्रेंड?

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा तेजी एक राहत रैली या शॉर्ट कवरिंग का परिणाम हो सकती है, न कि किसी स्थायी तेजी का संकेत. जब तक वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और महंगाई से जुड़े जोखिम बने रहेंगे, तब तक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. निकट भविष्य में सोने का दाम 1,35,000 रुपए से 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़े: एशिया में डिजिटल क्रांति: 27 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, AI से बढ़ रहा विकास

Latest News

‘देशद्रोही हैं सब..खुद पर आनी चाहिए शर्म…’,ट्रंप के खिलाफ पास हुआ बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही सांसद उनकी खिलाफ बागी हो...

More Articles Like This