किम जोंग उन ने किया हाई पावर मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका पर भी तिरछी नजर

Must Read

North Korea : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाई पावर वाले ठोस ईंधन इंजन के परीक्षण का अवलोकन किया. साथ ही उन्होंने इसे देश की सामरिक सैन्य क्षमता को बढ़ाने वाला घटनाक्रम बताया. इस मामले को लेकर उत्तर कोरिया की मीडिया ने इसकी जानकारी दी. यह परीक्षण संभवतः इस बात का संकेत है कि किम जोंग उन ऐसी मिसाइलों के जखीरे का विस्तार एवं आधुनिकीकरण करना चाहते हैं जो कि अमेरिका की मुख्यभूमि तक पहुंचने में सक्षम हो. कोरियन मीडिया का कहना है कि ”सबसे बड़े दुश्मन” दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए रहेंगे.

किम ने अमेरिका पर लगाए आरोप

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार किम ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका पर आतंकवाद और आक्रामकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. इस मामले को लेकर किम ने मिश्रित कार्बन फाइबर सामग्री से बनाए गए नए उन्नत इंजन का ‘ग्राउंड जेट’ परीक्षण देखा. इसके साथ ही इसे लेकर एजेंसी का कहना है कि इंजन का अधिकतम थ्रस्ट 2,500 किलोटन है, जो कि सितंबर में इसी तरह के ठोस ईंधन इंजन के एक परीक्षण में बताये गये लगभग 1,971 किलोटन से अधिक है. खबर के मुताबिक, यह नहीं बताया कि यह परीक्षण कब और कहां हुआ.

लंबी दूरी तक मार करने वाली मि‍साइलों का परीक्षण

इस दौरान बताया जा रहा है कि यह परीक्षण देश के पांच-वर्षीय सैन्य विस्तार कार्यक्रम के तहत किया गया. ऐसे में इस योजना के उद्देश्यों में ”सामरिक हमले के साधनों” को उन्नत करना शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मतुाबिक, किम ने कहा कि नवीनतम इंजन परीक्षण का ”देश की सामरिक सैन्य ताकत को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचाने में बहुत महत्व” है. बता दें कि बीते कई सालों में नॉर्थ कोरिया ने विभिन्न प्रकार की ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जो कि अमेरिकी मुख्यभूमि तक पहुंचने की उनकी संभावित क्षमता को प्रदर्शित करती हैं.

 इसे भी पढ़ें :- उधार की जिंदगी जी रहा पाकिस्तान!, IMF से फिर मांगी मदद, 1.2 अरब डॉलर की मिली मंजूरी

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This