सपने में खुद की शादी देखना क्या होता है? खुशियों का आना या होने वाले अपशकुन का इशारा

Must Read

Seeing a wedding in a dream : कई बार हमें ऐसे सपने आते हैं जो बार-बार दोहराते हैं और हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. विशेष रूप से शादी से जुड़े सपने, जैसे खुद को दूल्हा या दुल्हन के रूप में देखना, स्वप्न शास्त्र के अनुसार खास संकेत माने जाते हैं. ये सपने हमारे मन की स्थिति और आने वाले समय की ओर इशारा कर सकते हैं.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में दिखने वाले हर सपने का एक अर्थ होता है. शादी से जुड़े सपने कभी शुभ संकेत देते हैं तो कभी किसी परेशानी की चेतावनी भी हो सकते हैं. इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समझना जरूरी होता है. बता दें कि सपने में खुद की दूसरी शादी देखना वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद बढ़ने की ओर इशारा करता है. ऐसे में रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत होती है.

लेकिन सपने में खुद की दूसरी शादी देखना वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद बढ़ने की ओर इशारा करता है. इसलिए अपने रिश्तों पर विशेष ध्‍यान दें. अगर आप खुद को अपनी बारात में घोड़ी पर बैठे देखते हैं, तो यह एक सकारात्मक संकेत माना जाता है. यह जीवन में तरक्की और सफलता के नए अवसर मिलने का संकेत देता है.

इसके साथ ही सपने में शादी की हल्दी या मेहंदी की रस्म देखना शुभ माना जाता है. यह नई शुरुआत, नए काम या बिजनेस के लिए अच्छा समय दर्शाता है. वहीं अगर कोई लड़की खुद को दुल्हन के रूप में सजा हुआ देखती है, तो यह घर में सुख-समृद्धि और धन लाभ का संकेत हो सकता है. साथ ही यह किसी शुभ कार्य के होने की ओर भी इशारा करता है.

साथ ही विदाई या रोने का दृश्य देखना सावधानी का संकेत माना जाता है. यह भविष्य में किसी परेशानी या नुकसान की ओर इशारा कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें :- मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी बना रहता है सिरदर्द, जानें क्या है इसकी वजह?

Latest News

भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips: घरों में अक्सर पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित को कोई जरूरी सामान तुरंत हाथ में पकड़ा देने की...

More Articles Like This