MI Vs PBKS मैच के बीच हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह में हुई लड़ाई, रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MI Vs PBKS: आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला गया. पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया. मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी. वहीं, मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह भी इस साल बेअसर रहे हैं. वो न ही रन रोक पाने में सफल हो रहे हैं और न ही उन्हें विकेट मिल रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

फील्डिंग के दौरान गुस्से में नजर आए हार्दिक पांड्या

दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 195 रन बनाए थे. इस मुकाबले में मुंबई की गेंदबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जसप्रीत बुमराह इस मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 10 से अधिक की इकॉनमी से 41 रन दिए. वहीं. फील्डिंग के दौरान हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए.

रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा MI Vs PBKS

मुकाबले के दौरान बुमराह के ओवर में हार्दिक पांड्या अपनी इच्छा से एक फील्ड बदलना चाहते थे. हालांकि, बुमराह उससे सहमत नहीं थे. लेकिन फिर उन्होंने हाथ उठाकर मान लिया. इस दौरान कैमरा तुरंत रोहित शर्मा के ऊपर गया, जिसमें वो परेशान दिखे. उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया. इस दौरान बुमराह के रिएक्शन से लगा कि उन्हें भी हार्दिक का ये रवैया अच्छा नहीं लगा.

दीपक चाहर भी नहीं ले पाए विकेट

इसके अलावा दीपक चाहर भी कोई विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. हार्दिक पांड्या ने खुद 3 ओवर डाले, लेकिन वो कुछ असर नहीं दिखा पाए. उन्होंने 3 ओवरों में 39 रन दिए. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवरों में 42 रन खर्चे और 1 विकेट लिया. बता दें कि मुंबई इंडियंस 5 में से सिर्फ एक मैच जीतकर अंक तालिका में नौवें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अब पूरी तरह फिट, जिम्मेदारी से मुक्त होंगे ईशान किशन

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This