इंडोनेशिया विमान हादसा: घने जंगल में मिला लापता हेलीकॉप्टर का मलबा, सभी आठ लोगों की मौत, रेस्कयू जारी

Must Read

Indonesia Helicopter Crash: इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन प्रांत से लापता निजी हेलीकॉप्टर पीटी मैथ्यू एयर एयरबस एच-130 (पीके-सीएफएक्स) का मलबा गुरूवार को सुदूर और घने वन क्षेत्र में बरामद कर लिया गया है. इस दुर्घटना में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई है. दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

फिलहाल चार लोगों के शव बरामद

वहीं बचाव दल के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नूर्रचमन गिंधा द्राधिज़्या ने बताया कि फिलहाल चार लोगों के शवों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और उन्हें बॉडी बैग में रखा गया है. जबकि तीन अन्य अभी भी हेलीकॉप्टर के मलबे के अंदर हैं. अंतिम पीड़ित की तलाश जारी है. हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि अंधेरा और दुर्गम भूभाग के कारण बचाव कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और आज फिर से शुरू किया जाएगा.

मलबे में फंसे शवों को निकालने का प्रयास जारी

द्राधिज़्या ने आगे कहा, “हम कल सुबह भी बचाव कार्य जारी रखेंगे, जिसमें हेलिकॉप्टर के मलबे को काटकर अंदर फंसे शवों को निकालने के प्रयास भी शामिल हैं.” इससे पहले, इंडोनेशियाई राष्ट्रीय पुलिस ने कहा था कि सेकाडाऊ के घने जंगलों में मलबा मिलने के बाद संयुक्त बचाव दल सक्रिय रूप से निकासी अभियान में जुट गए हैं. इंडोनेशियाई वायु सेना के एक सुपर प्यूमा हेलिकॉप्टर ने गुरूवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:25 बजे अंतिम ज्ञात संपर्क बिंदु से लगभग तीन किलोमीटर दूर मलबे (जिसे विमान की पूंछ का हिस्सा माना जा रहा है) को सबसे पहले देखा.

हवाई निगरानी से संभावित स्थान पता चला

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी (बासारनास) के संचालन एवं तैयारी उप प्रमुख एडी प्राकोसो ने कहा, “हवाई निगरानी से संभावित स्थान का पता चल गया है. हमने बचाव अभियान में सहायता के लिए ये निर्देशांक जमीनी इकाइयों को भेज दिए हैं.” वहीं स्थानीय निवासियों के सहयोग से जमीनी दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कठिन भूभाग और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति का सामना कर रहे हैं.

गांव में एम्बुलेंस भी तैनात

स्थानीय निवासियों ने इससे पहले बुकिट पुंतक क्षेत्र में एक विस्फोट की आवाज सुनने की सूचना दी थी. बचाव अभियान जारी रहने के दौरान अधिकारियों ने बचाव कार्य में सहयोग के लिए पास के हुलु पेनीती गांव में एम्बुलेंस भी तैनात कर दी थीं.

इसे भी पढ़ें. ‘हवा में महल बना रहे अमेरिकी नेता…’, ईरान ने ट्रंप की ऊंट वाली कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This