Kangana Ranaut: मंडी (हिमाचल प्रदेश) की सांसद कंगना रनौत रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोड शो में शामिल हुईं. मुर्शिदाबाद जिले में स्थित शहर कंडी में उन्होंने ममता सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कंगना महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर भड़कीं.
Kangana Ranaut ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
रोड शो के दौरान कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि “ममता की मानसिकता महिला विरोधी है. वे अपने दोस्तों और अपने जैसी मानसिकता के लोगों को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन यह भी एक अलग बात हो सकती है, लेकिन उन्होंने पूरे देश की महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है. पूरे देश की महिलाएं और बेटियां निराश हैं. खासकर बंगाल में, उन्होंने बेटियों की स्थिति को त्रासदी में बदल दिया है.”
टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी
उन्होंने कहा कि बंगाल में हर दिन बलात्कार होता है. हर दिन उत्पीड़न होता है. ममता ने ऐलान किया है कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर मत निकलो, क्योंकि प्रशासन आपकी देखभाल नहीं कर सकता. आज प्रधानमंत्री ने सभी घुसपैठियों और टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी है. अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो 29 अप्रैल से पहले किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर ऐसा कर लें.”
4 मई के बाद इंसाफ होगा
अभिनेत्री ने चेतावनी जारी कर कहा, 4 मई के बाद इंसाफ होगा और यहां पर किसी को नहीं बक्शा जाएगा. जिन-जिन लोगों ने मासूम जनता के साथ अन्याय किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे. चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने पर जताई नाराजगी
इससे पहले कंगना सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि पूरे महिला समाज के लिए इससे दुखद दिन नहीं हो सकता. विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं. उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और बिल का पास न होना इसका जीवंत उदाहरण है.
ये भी पढ़ें- ‘4 मई के बाद कोई नहीं बचेगा, सभी थाने में आत्मसमर्पण कर लो…’, बांकुड़ा में गरजे PM Modi

