रूसी टीवी एंकर ने PM मेलोनी का किया अपमान, आपत्तिजनक शब्दों पर भड़का इटली, रूस के राजदूत को किया तलब

Must Read

New Delhi: इटली और रूस के रिश्ते एक बार फिर से तनावपूर्ण बन गए हैं. रूसी टीवी एंकर व्लादिमीर सोलोवियोव ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. अपने शो के दौरान उन्होंने मेलोनी को मूर्ख, जंगली जानवर, मानवता के लिए कलंक और नीच महिला जैसे शब्दों से संबोधित किया. उन्होंने केवल इतना ही नहीं कहा बल्कि रूसी भाषा में मेलोनी को फासीवादी भी बताया.

डोनाल्ड ट्रम्प को भी दिया धोखा 

आरोप लगाया कि उन्होंने अपने वोटर्स के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रम्प को भी धोखा दिया है.  बता दें कि यूक्रेन युद्ध को लेकर इटली और रूस के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं. इटली की सरकार लगातार यूक्रेन का समर्थन कर रही है और उसे सैन्य व मानवीय मदद भी दे रही है. इस बयान के तुरंत बाद इटली सरकार ने सख्त प्रतिक्रिया दी. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने बताया कि रोम में तैनात रूस के राजदूत Alexey Paramonov को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया.

टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा इटली 

वहां इटली की तरफ से इस पूरे मामले पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया गया और इस भाषा को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया गया. इटली ने साफ कर दिया कि वह अपनी प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा. खास बात यह रही कि इस मुद्दे पर इटली की विपक्षी पार्टियां भी सरकार के साथ खड़ी नजर आईं और सभी ने मिलकर इस बयान की निंदा की.

रूस के साथ पुराने संबंध

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार दक्षिणपंथी विचारधारा वाली है, लेकिन उनके गठबंधन में कुछ ऐसे दल भी हैं जिनके रूस के साथ पुराने संबंध रहे हैं. इसके बावजूद मेलोनी ने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है.

इसे भी पढ़ें. “पश्चिम बंगाल को कांग्रेस-लेफ्ट-TMC ने लूटा”, जोरासांको की चुनावी रैली में बोले CM योगी

Latest News

25 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This