Iron Dome : अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा तो तेहरान ने धमकी दी थी कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सेना के बेसों को निशाना बनाएगा. ऐसे में जब इन देशों पर ईरान ने हमले शुरू किए तो संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायल से मदद मांगी थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि इजरायल ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम अबुधाबी भेजा था. इतना ही नहीं नेतन्याहू ने डिफेंस सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए सैनिक भी भेजे थे.
इस मामले को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के दौरान ईरान के देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार हमले के बीच UAE ने अपने मित्र देशों से मदद मांगी. लेकिन ज्यादातर प्रोजेक्टाइल को रोक दिया गया, साथ ही कुछ ने आम लोगों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद यूएई को मदद मांगनी पड़ी.
UAE के राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को किया फोन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया था. ऐसे में इजरायली अधिकारियों ने एक्सियोस को बताया कि फोन पर बात करने के बाद नेतन्याहू ने इजरायली डिफेंस फ़ोर्स (IDF) को कई जवानों के साथ आयरन डोम की बैटरी भेजने का आदेश दिया.
ईरान ने UAE पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला
ऐसे में मीडिया आउटलेट द्वारा कोट किए गए एक और इज़राइली अधिकारी का कहना है कि UAE ने एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके दर्जनों ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया. ऐसे में अबू धाबी के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने UAE पर 550 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों और 2,200 से ज़्यादा ड्रोन से हमला किया.
UAE और इजरायल के बीच गहरे संबंध
इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि संकट के समय में आयरन डोम की डिलीवरी से UAE-इज़राइल संबंध और गहरे हुए हैं. एक सीनियर इजरायली अधिकारी के मुताबिक, ऐसा पली बार नही हुआ है जब इजरायल ने किसी दूसरे देश को बैटरी भेजी है. UAE अब अमेरिका और इजरायल के अलावा अकेला ऐसा देश है जिसने आयरन डोम बैटरी का इस्तेमाल किया है.
इजरायल की मदद को नहीं भूलेगा UAE
इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान UAE और इजरायल एक-दूसरे के साथ करीबी तालमेल में रहे हैं. इसके साथ ही अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट (AGSI) के लिए लिखे एक आर्टिकल में, UAE के पूर्व सिक्योरिटी ऑफिसर तारेक अल-ओतैबा ने इजरायल की तारीफ की और कहा कि देश ने अबू धाबी को असली मदद देने के लिए कदम बढ़ाया है. एक्सियोस के हवाले से एक अमीराती अधिकारी का कहना है कि UAE इस मुश्किल समय में इजरायल की मदद को नहीं भूलेगा.
इसे भी पढ़ें :- होर्मुज खोलने और युद्ध विराम का ईरान ने दिया प्रस्ताव, न्यूक्लियर वार्ता टालने को कहा

