आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस नेता को ‘गांधी’ सरनेम इस्तेमाल करने का हक नहीं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Acharya Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: श्री कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व की कोई झलक नहीं दिखाई देती, इसलिए उन्हें अपने नाम से ‘गांधी’ शब्द हटा देना चाहिए.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब विपक्ष भी समझ चुका है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को हराना संभव नहीं है. उनके मुताबिक, कांग्रेस के भीतर भी यह भावना मजबूत हो चुकी है कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है और उसके नेता एक-एक कर चुनाव हारते जा रहे हैं.

Rahul Gandhi से पद छीन सकता है विपक्ष

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी को कभी भी महात्मा गांधी की विरासत से जोड़कर स्वीकार नहीं किया. यही वजह है कि कांग्रेस और व्यापक विपक्ष दोनों ही उनके नेतृत्व को लेकर असहज हैं. आचार्य ने दावा किया कि आने वाले समय में विपक्ष राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने पर भी विचार कर सकता है.

राहुल गांधी में नेतृत्व की कमी

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक प्रभावी और सक्षम नेता के रूप में खुद को स्थापित नहीं कर पाए हैं. उनके अनुसार, नेतृत्व की कमी के कारण विपक्ष लगातार चुनावी मैदान में पिछड़ रहा है और भाजपा के सामने टिक नहीं पा रहा है.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘जोकर’ तक कह दिया. उन्होंने कहा कि जब देश में नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत और प्रभावशाली नेता सत्ता में हों, तब नेता प्रतिपक्ष का व्यवहार गंभीर और जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी इस कसौटी पर खरे नहीं उतरते.

Latest News

ट्रंप अब US के लिए रवाना, ताइवान के आस-पास दिखा बड़ा बदलाव, बीजिंग में बैठक के बीच गायब रहे चीन के फाइटर जेट

Beijing: चीन की राजधानी बीजिंग में भव्य स्वागत, बिजनेस डील्स और कूटनीतिक गर्मजोशी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

More Articles Like This