‘भारत की तरक्की की कामना करता हूं’, बंगाल में वोटिंग के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है. वहीं, चार जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है. इस बीच श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी.

भारत की तरक्की की कामना करता हूं

श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई. यह जनादेश लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है. भारत की लगातार तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं.”

इन जीलों में नहीं खुला टीएमसी का खाता West Bengal Elections Result 2026 

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है. जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं.

भाजपा चल रही आगे

झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे. इन सीटों में नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं. झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार बन गया था. लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता था.

इन सीटों पर भी भाजपा आगे

अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है. इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं. इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं.

रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं.

फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था. कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुआ. हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है. यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें- West Bengal Election Result 2026: काउंटिंग के बीच आसनसोल में बवाल, BJP-TMC समर्थकों में भिड़ंत, माहौल तनावपूर्ण

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This