West Bengal Result 2026: बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण 10 मई से पहले संभव, ऐतिहासिक जीत के बाद तैयारियां तेज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है. राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले आयोजित किए जाने की तैयारी है. पार्टी के भीतर बैठकों का दौर जारी है और अंतिम रूप से तारीख तय कर आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है. जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनता की नजर अब नई सरकार के गठन पर टिकी हुई है.

शपथ ग्रहण की तारीख तय, 9 मई को टाला गया कार्यक्रम

बीजेपी नेताओं के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले ही कराया जाएगा. 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होने के कारण उस दिन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. इसी वजह से पार्टी किसी अन्य तारीख पर भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है.

शुभेंदु अधिकारी का बयान

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने शपथ ग्रहण की तारीख पर विचार कर लिया है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

समारोह में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल की सूची भी लगभग तैयार बताई जा रही है.

ऐतिहासिक जीत का राजनीतिक महत्व

बीजेपी की यह जीत पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है. पार्टी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. यह पहली बार है जब बीजेपी ने राज्य में इतने बड़े स्तर पर सफलता हासिल की है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

जनता की उम्मीदें

बंगाल की जनता अब नई सरकार से विकास और सुशासन की उम्मीद कर रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति को खत्म कर जनता को बेहतर प्रशासन दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: Bengal Election Results 2026: बीजेपी की जीत के बाद CM फेस पर सस्पेंस, शुभेंदु अधिकारी या दिलीप घोष?

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This