लखीमपुर खीरी दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. शारदा नदी पर बने एरा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

बताया जा रहा है कि ऑटो सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को ऑटो से बाहर निकालने में में जुट गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की वजह से कुछ देर तक एरा पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया.

एएसपी पवन गौतम ने बताया

अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के ऊपर बने एरा पुल पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हुई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

अरब सागर में अमेरिकी नेवी का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक सैनिक लापता, तीन अन्य घायल

US Navy helicopter: अरब सागर में अमेरिका का एक सैन्य हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. इस हादसे में...

More Articles Like This