UP: किन कारणों से हुई प्रतीक यादव की मौत? दोस्त और साला लेकर आए थे अस्पताल, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Death Of Prateek Yadav: बुधवार की सुबह बीजेपी नेता अर्पणा यादव के पति और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का संदिग्द अवस्था में आकस्मिक निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह 6 बजे करीब उनको लाया गया. उनके साथ में मित्र और परिवार के लोग थे. जहां डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक इस पुष्टि की नहीं हो सकी है कि उनकी मौत किन कारणों से हुई. हालांकि, डाक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है. रिपोर्ट आने तक मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

साला और दोस्त अस्पताल लेकर आए

सुबह 6 बजे उन्हें बीमार हालत में उनके साले चंद्रशेखर और मित्र राहुल पाठक लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे. साथ में पत्नी अर्पणा यादव नहीं थीं. डॉक्टरों के मुताबिक, जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इस वजह से बीते दिनों आए थे चर्चाओं में

UP: Pratik Yadav's death remains a mystery; friend and brother-in-law brought him to hospital; doctors declare

मालूम हो कि बीते कुछ महीने पहले प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में आए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने की बात कही थी. बाद में उन्होंने अकांउट हैक होने की बात कहते हुए अपर्णा के साथ फोटो शेयर की थी.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This