Annapurna Bhandar Yojana 2026: बंगाल में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और फ्री बस यात्रा, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ, कैसे करें आवेदन?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Annapurna Bhandar Yojana 2026: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने महिलाओं के हित में कई अहम फैसले लिए हैं. सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. इस योजना को अन्नपूर्णा भंडार योजना नाम दिया गया है.

योजना की घोषणा के बाद से ही लोग लगातार यह सर्च कर रहे हैं कि इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, आवेदन कब शुरू होंगे और किन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा. इसके अलावा लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे और पात्रता क्या होगी. यहां आप योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जान सकते हैं.

कब से शुरू हो सकती है अन्नपूर्णा भंडार योजना?

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना की शुरुआत 1 जून से होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फिलहाल इसे संभावित तारीख माना जा रहा है. योजना लागू होने के बाद पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी. यानी राज्य की महिलाएं बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी. सरकार का उद्देश्य महिलाओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना और उन्हें अतिरिक्त सहायता देना बताया जा रहा है.

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं निर्धारित की गई हैं.

  • महिला पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी हो
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो
  • परिवार की सालाना आय कम हो
  • महिला की उम्र 25 वर्ष से अधिक हो
  • राशन कार्ड में नाम दर्ज हो
  • बीपीएल, एएवाई और पीएचएच श्रेणी को प्राथमिकता दी जा सकती है

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

कुछ श्रेणियों की महिलाओं को योजना से बाहर रखा जा सकता है.

  • पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी नहीं होने पर
  • स्थायी या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होने पर
  • परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक होने पर

अन्नपूर्णा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना के आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है.

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

फिलहाल अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि योजना का आधिकारिक पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र महिलाएं अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करके आवेदन कर सकेंगी. हालांकि जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक वेबसाइट शुरू नहीं की जाती, तब तक किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी जा रही है.

अन्नपूर्णा भंडार योजना का उद्देश्य क्या है?

अन्नपूर्णा भंडार योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को घरेलू खर्च, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद कर सकती है. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है. हालांकि सरकार की ओर से अभी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने बाकी हैं. आने वाले दिनों में योजना से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़े: अमेरिकाः शिकागो में हुए सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा की मौत, पांच लोग घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This