दरभंगा: जल्लाद बना युवक, घरेलू विवाद में पत्नी और तीन बच्चों को सुलाई मौत की नींद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Darbhanga murder: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी हमारी जानकारी में आती है, जिनके बारे में हम यह सोचने को विवश हो जाते हैं कि भला ऐसा कोई कैसे कर सकता है. कुछ इसी तरह की घटना बिहार के दरभंगा से सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में खूनी खेल हुआ. सनकी युवक ने पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपित ने खुद को भी घायल कर लिया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हमलावर ने खुद को भी किया घायल

जानकारी के अनुसार, सनसनी फैलाने वाली यह घटना पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे हुई. बताया गया है कि घरेलू विवाद को लेकर सनकी युवक ने डंडा, रॉड आदि से पीट-पीटकर पत्नी और तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी जख्मी कर लिया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची. एक बच्चा गंभीर स्थिति में जिंदा मिला, जिसे तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. वहीं आरोपित युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृत महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के  संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30 वर्ष), उनके पुत्र ह्रदय दास (7), संध्या दास (6) और सोन दास (5 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जाता है आरोपित संदीप अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता है.

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया

पुलिस की पूछताछ में मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्साएं पति ने डंडा, रॉड आदि से पीट-पीटकर पत्नी और तीनों बच्चों को अधमरा कर दिया. इसमें पत्नी और दो बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे की डीएमसीएच में दम तोड़ दिया.

घटना से आहत होकर संदीप ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया है, जिसका उपचार डीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This