सलमान खान के करीबी दोस्त का निधन, श्मशान में छलके आंसू, फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए सुपरस्टार

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे अब इस दुनिया में नही रही. कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार को भी खोया था. ऐसे में कुमुद राणे का जाना सलमान के लिए एक और बड़ा निजी झटका माना जा रहा है, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है. कुमुद के अंतिम संस्कार में बी-टाउन के कई सितारे पहुंचे, लेकिन सलमान खान और उनके भाई के दोनों बेटे रोते हुए नजर आए.

अरबाज और सोहेल भी भावुक दिखे

वहीं इस दौरान सलमान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल भी भावुक दिखे. जबकि हेलन और सलमा लड़खड़ाते कदमों में भी कुमुद राणे की अंतिम विदाई देने पहुंची. अमृता अरोड़ा अपनी मां संग अंतिम विदाई देने पहुंची. कुमुद राणे एक जानी-मानी बिजनेसवुमेन और दुबई के रेन ब्यूटी बार की फाउंडर थी. इसके अलावा वो सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त थी. खान फैमिली से उनका फैमिली फ्रेंड जैसा रिश्ता था.

खान परिवार का हर एक सदस्य भावुक

वह खान परिवार की काफी भरोसेमंद और पुरानी दोस्त थी, जिनके निधन से खान परिवार का हर एक सदस्य भावुक नजर आया. सोहेल खान अपनी दोनों मांओं को संभालते नजर आए. अगर कुमुद राणे की इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनका बी-टाउन के तमाम सितारों संग काफी अच्छा बॉन्ड नजर आ रहा है. उनका पूरा सोशल मीडिया अकाउंट सितारों संग उनकी पोस्ट से भरा पड़ा है, जिससे साफ है कि वो खान परिवार के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों के बेहद करीब थी.

पूरे परिवार के साथ बेहद मजबूत जुड़ाव

कुमुद राणे का सलमान खान और उनके पूरे परिवार के साथ बेहद मजबूत जुड़ाव था. उन्हें खान परिवार का हिस्सा जैसा माना जाता था. यही वजह है कि उनके निधन की खबर से पूरा परिवार गहरे सदमे में चला गया और हर कोई बेहद भावुक नजर आया. 9 जून 2026 को हुए अंतिम संस्कार में सलमान खान खुद मौजूद रहे. इस दौरान उनका भावुक होना साफ देखा गया. उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी बेहद दुखी नजर आए. अरबाज खान और सोहेल खान भी इस मौके पर भावुक दिखाई दिए.

हर किसी की आंखें नम

कुमुद राणे की अंतिम विदाई के दौरान हेलन और सलमा खान भी भारी मन से वहां पहुंचीं. माहौल इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. पूरा खान परिवार इस नुकसान से गहरे शोक में डूबा नजर आया. सलमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेहद दुखी और टूटे हुए नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए हैं और कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं

कुमुद राणे का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि वे खान परिवार के हर सुख-दुख में शामिल रहती थीं. उनका सोशल मीडिया भी बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरों और यादों से भरा हुआ था, जो उनके गहरे रिश्तों को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें. UP: योगी सरकार तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के पोछेगी आंसू, उठाएगी घर और इलाज की जिम्मेदारी

Latest News

PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर...

More Articles Like This