भारत में 250 कर्मचारियों पर रोजी-रोटी का संकट, देश में अमेरिकी रियल एस्टेट कंपनी ओपनडोर को बंद करने का ऐलान

Must Read

New Delhi: दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक और बड़ी छंटनी की खबर सामने आई है. अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी ओपनडोर ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का ऐलान किया है. कंपनी के इस फैसले से भारतीय दफ्तरों में काम करने वाला करीब 250 कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी. कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है, उन्हें सेवेरेंस पे, करियर सहायता और नई नौकरी तलाशने में मदद दी जाएगी.

प्रभावित कर्मचारियों के पास अच्छे स्किल और अनुभव

इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से रखा जाएगा, ताकि भारत से अमेरिका में काम का ट्रांजिशन बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके. कंपनी का कहना है कि प्रभावित कर्मचारियों के पास अच्छे स्किल और अनुभव हैं, जिससे उन्हें दूसरी कंपनियों में अवसर मिलने की संभावना मजबूत है. कंपनी के सीईओ काज नेजैटियन ने अपने सोशल मीडिया पर और कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में इस फैसले की जानकारी दी.

अमेरिका में अपने ग्राहकों के करीब

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी के तहत ऑपरेशनल रोल्स को अमेरिका में अपने ग्राहकों के करीब ले जा रही है. कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कंपनी ने कहा, ”कंपनी बीते कुछ महीनों से अपने ऑपरेशनल रोल्स को वापस अमेरिका में शिफ्ट कर रही थी. इस नए कदम से ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और ओपनडोर का भारत में कामकाज बंद हो जाएगा.” नेजैटियन ने कर्मचारियों को भेजे गए इस ईमेल को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

ओपनडोर के अधिकांश ग्राहक अमेरिका में

कंपनी का कहना है कि ओपनडोर के अधिकांश ग्राहक अमेरिका में हैं, इसलिए ग्राहक सहायता और परिचालन गतिविधियों को वहीं से संचालित करना अधिक प्रभावी रहेगा. कंपनी ने पहले कई मैनुअल वर्कफ्लो को मैनेज करने के लिए भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार और AI-इनेबल्ड टीमें आने से इन कामों को विदेश में रखने की जरूरत कम हो गई है.

सहयोगियों को अलविदा कहना शुरू

काज नेजैटियन ने अपने नोट में लिखा, ”आज हमने भारत में अपने सहयोगियों को अलविदा कहना शुरू कर दिया, क्योंकि हम भारत में अपना कामकाज बंद कर रहे हैं.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये फैसला भारत में काम करने वाली टीम के परफॉर्मेंस से जुड़ा नहीं था. उन्होंने भारत में कर्मचारियों के योगदान की तारीफ की और उन्हें टैलेंटेड प्रोफेशनल बताया, जो दूसरी कंपनियों के लिए भी बहुत काम के साबित होंगे.

इसे भी पढ़ें. ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमलाः हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Latest News

जालौन में हादसाः ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा डंपर, लगी आग, जिंदा जले चालक-क्लीनर

Jalaun Dumper Accident: यूपी के जालौन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां को बुधवार की...

More Articles Like This