Bank Holiday July 2026: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैक, आपके राज्य में कब-कब रहेगी छुट्टी, यहां है पूरी डेट लिस्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday July 2026: जुलाई का महीना शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है. अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. कई बार छुट्टी की जानकारी नहीं होने की वजह से लोगों को बैंक पहुंचने के बाद निराश लौटना पड़ता है और जरूरी काम भी समय पर नहीं हो पाता. ऐसे में अगर आपको पहले से पता हो कि किस दिन और किस राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं, तो आप अपने सभी जरूरी काम समय रहते निपटा सकते हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार जुलाई 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, स्थानीय आयोजनों, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, सभी राज्यों में एक साथ 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. कई छुट्टियां सिर्फ संबंधित राज्य या शहर तक ही सीमित रहेंगी. इसलिए अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी पहले से जान लेना जरूरी है.

जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

छुट्टी की तारीखछुट्टी का कारणकहां रहेगी छुट्टी
5 जुलाईरविवारपूरे देश में
6 जुलाईMHIP दिवसआइजॉल
9 जुलाईबेहदिएनखलामशिलांग
11 जुलाईदूसरा शनिवारपूरे देश में
12 जुलाईरविवारपूरे देश में
16 जुलाईरथ यात्रा, कांग और हरेलाभुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल
17 जुलाईतिरोत सिंह की पुण्यतिथिशिलांग
18 जुलाईद्रुकपा त्शे जीगंगटोक
19 जुलाईरविवारपूरे देश में
22 जुलाईखारची पूजाअगरतला
25 जुलाईचौथा शनिवारपूरे देश में
26 जुलाईरविवारपूरे देश में

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे डिजिटल बैंकिंग के काम

अगर आपके शहर में बैंक की छुट्टी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. ऐसे में आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और दूसरे ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े काम आसानी से कर सकते हैं.

कैश जमा करना है तो क्या करें?

अगर बैंक बंद है और आपको अपने खाते में नकद राशि जमा करनी है, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर बैंकों की शाखाओं के बाहर Cash Deposit Machine (CDM) की सुविधा उपलब्ध होती है. इस मशीन की मदद से आप बैंक खुलने का इंतजार किए बिना सीधे अपने खाते में नकद जमा कर सकते हैं. जमा की गई राशि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार आपके खाते में पहुंच जाती है.

बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देखें

अगर जुलाई महीने में आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, KYC करानी है, लॉकर से जुड़ा कोई काम है या बैंक शाखा में जाकर कोई अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी है, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाएं. इससे आपका समय भी बचेगा और बार-बार बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़े: LPG New Rules: गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, अब 25 दिन बाद होगी बुकिंग, e-KYC नहीं कराई तो कटेगा कनेक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This