Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,728.37 से 277.14 अंकों यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77005.51 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,946.25 से 85.79 अंक यानी 0.35 प्रतिशत उछलकर 24,032.05 के स्तर पर खुला. हालांकि कुछ समय बाद प्रमुख बेंचमार्क अपनी ये बढ़त खोकर लाल निशान में पहुंच गए.

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 134.69 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 76,593.68 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 75.45 (0.32 प्रतिशत) फिसलकर 23,870.80 पर ट्रेड करता दिखाई दिया. व्यापक बाजारों में, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

इन शेयरो में दिखी गिरावट

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला क्षेत्रीय सूचकांक बन गया. इसके साथ ही, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. वहीं, निफ्टी केमिकल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया. निफ्टी में मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, पावरग्रिड, इंडिगो और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली, जबकि इसके विपरीत आइशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को, इंफोसिस, टीसीएस, डॉ रेड्डीज लैब्स और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दिन की गिरावट के बावजूद निफ्टी अभी भी अपने शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, लेकिन यह 100-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) को पार करने में सफल नहीं हुआ और अप्रैल की तेजी के 23.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर के नीचे फिसल गया. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) घटकर 53.89 पर आ गया है और अपनी सिग्नल लाइन के करीब पहुंच गया है.

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This