बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बिहार उपचुनाव से पहले जन सुराज का बड़ा ऐलान

Must Read

Patna: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर पर होने वाले उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. जन सुराज ने बड़ा दांव चलते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है. जन सुराज इसे केवल एक उपचुनाव नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत और वैकल्पिक राजनीति की परीक्षा के रूप में देख रही है.

आधिकारिक रूप से नाम की घोषणा

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के वरिष्ठ नेता मनोज भारती ने आधिकारिक रूप से प्रशांत किशोर के नाम की घोषणा की. इस ऐलान के साथ ही बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में थी, लेकिन अब पार्टी के औपचारिक ऐलान के साथ इस पर विराम लग गया है.

बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और जन सुराज अभियान के जरिए राज्यभर में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. अब उनके सीधे चुनावी मैदान में उतरने से इस सीट पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की रणनीति पर असर पड़ सकता है. बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है.

नितिन नवीन करते रहे हैं इस सीट का प्रतिनिधित्व 

इस सीट का प्रतिनिधित्व लगातार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करते रहे हैं. उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है. ऐसे में प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला सीधे तौर पर हाई-प्रोफाइल बन गया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने से इस सीट पर चुनाव सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिहार की भविष्य की राजनीति, जन सुराज के जनाधार और विपक्षी राजनीति की दिशा पर भी नजर रहेगी.

बांकीपुर सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो सकती है, क्योंकि यहां प्रमुख दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, अन्य दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इस सीट का चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होगा.

इसे भी पढ़ें. नितिन नबीन का यूपी दौरा: विधायकों को दी चेतावनी, ‘हर पदाधिकारी को जनता के बीच जाना होगा…’

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This