राम मंदिर दान चोरी मामलाः ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का बयान आया सामने, जाने क्या कहा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Theft Case: इस समय अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले पर आज ट्रस्ट की बैठक भी है. बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का बयान सामने आया है. उन्होंने चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कहा कि मंदिर में हुई चोरी से वह बहुत आहत हैं.

क्या कहा महंत नृत्यगोपालदास ने?

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, “श्रीराम लला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं. जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मुझे यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है कि वे इस पाप से जुड़े हर व्यक्ति को सजा दिलाएंगे. ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है.” महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, “मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए.”

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का मामला तूल पकड़ने के बाद आज राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक है. इस बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी विचार किया जाएगा. ऐसी खबर भी सामने आई है कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक सीईओ की भी नियुक्ति हो सकती है.

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This