Sofa Cleaning Tips: ऊपर से साफ दिखने वाला सोफा अंदर से हो सकता है गंदा, इन आसान घरेलू तरीकों से करें डीप क्लीनिंग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sofa Cleaning Tips: लिविंग रूम में रखा सोफा सिर्फ बैठने की जगह नहीं होता, बल्कि पूरे घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है. परिवार के साथ समय बिताने से लेकर मेहमानों के स्वागत तक इसका इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है. लगातार इस्तेमाल के कारण सोफे पर धूल, मिट्टी, खाने-पीने के दाग, पालतू जानवरों के बाल और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. कई बार सोफा ऊपर से बिल्कुल साफ दिखाई देता है, लेकिन उसकी सिलाई, कोनों और कुशन के बीच काफी गंदगी छिपी रहती है. ऐसे में अगर समय-समय पर सही तरीके से सफाई न की जाए, तो सोफा जल्दी खराब होने के साथ-साथ घर की स्वच्छता पर भी असर डाल सकता है. आइए जानते हैं सोफे को साफ रखने के कुछ आसान और असरदार तरीके.

सबसे पहले हटाएं धूल और गंदगी

सोफे की सफाई शुरू करने से पहले उस पर जमी धूल और मिट्टी हटाना सबसे जरूरी होता है. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि इससे सोफे के कोनों, सिलाई और कुशन के बीच जमी धूल भी आसानी से निकल जाती है. अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो सूखे और मुलायम कपड़े या सॉफ्ट ब्रश की मदद से भी अच्छी तरह धूल साफ की जा सकती है. यदि संभव हो तो सोफे को कुछ घंटों के लिए धूप में रखने से उसमें मौजूद नमी और बदबू भी काफी हद तक कम हो सकती है.

सफाई से पहले फैब्रिक की पहचान करें

हर सोफे की सफाई का तरीका एक जैसा नहीं होता. इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका सोफा किस तरह के फैब्रिक का बना हुआ है. फैब्रिक, लेदर, वेलवेट, माइक्रोफाइबर या सिंथेटिक मटेरियल वाले सोफों की सफाई अलग-अलग तरीकों से की जाती है. गलत क्लीनिंग करने से कपड़ा खराब हो सकता है या उसका रंग फीका पड़ सकता है. इसलिए सफाई शुरू करने से पहले सोफे पर दिए गए केयर लेबल को जरूर पढ़ें और उसी के अनुसार सफाई करें.

घर पर तैयार करें आसान क्लीनिंग सॉल्यूशन

अगर सोफे पर हल्के दाग हैं, तो घर में मौजूद चीजों से ही एक आसान क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा-सा डिश वॉश लिक्विड या हल्का शैंपू मिला दें. चाहें तो इसमें एक से दो चम्मच सफेद सिरका भी मिला सकते हैं. यह मिश्रण हल्के दाग हटाने के साथ-साथ बदबू कम करने में भी मदद करता है. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और सोफे को हल्के हाथों से साफ करें. ध्यान रखें कि सोफे पर जरूरत से ज्यादा पानी न लगाएं.

बेकिंग सोडा से दूर करें बदबू

अगर सोफे से बदबू आ रही है या उस पर हल्की गंदगी जमा हो गई है, तो बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है. इसके लिए सोफे की सतह पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. अगर ज्यादा गहराई से सफाई करनी हो, तो इसे कुछ घंटे या पूरी रात भी छोड़ सकते हैं. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सॉफ्ट ब्रश से इसे साफ कर लें. इससे सोफे की बदबू कम होती है और धूल भी आसानी से निकल जाती है.

नींबू और सिरका भी हैं कारगर

अगर सोफे पर हल्के दाग दिखाई दे रहे हैं, तो नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दाग वाली जगह पर थोड़ा-सा नींबू का रस लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ कॉटन के कपड़े से हल्के हाथों से साफ कर लें. वहीं सफेद सिरका और पानी का घोल भी दाग हटाने में मददगार माना जाता है.

इसके लिए आधा कप पानी और आधा कप सफेद सिरका मिलाकर स्प्रे करें. कुछ देर बाद साफ और सूखे कपड़े से उस हिस्से को पोंछ लें. इससे हल्के दाग और बदबू दोनों कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़े: भारत में फिर से कोरोना की दस्तक, आंध्र प्रदेश में 8 एक्‍ट‍िव मामले, 2 लोगों की मौत

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This