ED Raid: अवैध घुसपैठ नेटवर्क और टेरर फंडिंग पर ED का एक्शन, 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) लखनऊ यूनिट देश के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत, कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले मेंकी गई. यूपी, नई दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में छापेमारी जारी है.

यूपी एटीएस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 2024 में दर्ज किया था. एटीएस जांच के दौरान संगठित गिरोह द्वारा अवैध रूप से रोहिंग्या ,बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने का हुआ था खुलासा.

यूपी एटीएस द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक, एक गिरोह कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए नकली भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद कर रहा है.

ईडी की जांच में एक वित्तीय नेटवर्क का पता चला. इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं भी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्हें भारी मात्रा में विदेशी चंदा मिलता था. वे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक खातों, ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरे के नाम पर खोले गए खाते) और कई चरणों वाले लेन-देन के ज़रिये इस पैसे का गलत इस्तेमाल करते थे.

ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि संदिग्ध लाभार्थियों को पैसे भेजने के लिए कैश निकालने और छोटी रकम ट्रांसफर करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया गया. मामले में आगे की जांच चल रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This