खाली हुआ जंतर मंतर, खुले मेट्रो स्टेशन… ,CJP प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सामान्य हुई दिल्ली

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Protest:NEET पेपर लीक के खिलाफ करीब एक महिने से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान ली, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. ऐसे में इस समय जंतर-मंतर खाली हो चुका है. वहां अब सब चीजें बड़ी तेजी से सामान्य हो रही है.

बता दें कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, इस प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद अब संसद का मॉनसून सत्र भी सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है. मालूम हो कि अभी तक मॉनसून सत्र लगातार हंगामे के नाम रहा है.

जंतर-मंतर हुआ खाली

सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें पूरी होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त हो गया है. जंतर-मंतर अब खाली हो चुका है, जिसके बाद बड़ी तेजी से यहां चीजें सामान्य हो रही है. बीती रात ही यहां साफ-सफाई शुरू कर दिया गया था. हालांकि जंतर-मंतर के आस-पास अभी भी पुलिस के कई जवान तैनात हैं.

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले

पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. दिल्ली मेट्रो ने आज एक एक्स पोस्ट में बताया कि आज से सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं. मालूम हो कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण बीते 4 दिन से लगातार 17-18 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा रहे थे.

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This