अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 8.7% घटकर 483 करोड़ रुपए रहा पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Persistent Systems Q1 Results: देश की प्रमुख आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में कमी दर्ज की गई, हालांकि ऑपरेशन से होने वाली आय में बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) हासिल करने और एक बड़े रणनीतिक समझौते की भी जानकारी दी है.

कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जून 2026 तिमाही में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 8.7 प्रतिशत घटकर 483 करोड़ रुपये रह गया. इससे पहले मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 529 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वहीं, कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई. जून तिमाही में यह 6.1 प्रतिशत बढ़कर 4,303 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 4,056 करोड़ रुपये थी.

मुनाफे के साथ-साथ कंपनी के ईबीआईटी (EBIT) में भी गिरावट दर्ज की गई. अप्रैल से जून 2026 की अवधि में ईबीआईटी 11.8 प्रतिशत घटकर 582 करोड़ रुपये रह गया. इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 659 करोड़ रुपये था. इसी तरह कंपनी का ईबीआईटी मार्जिन भी कमजोर हुआ है. जून तिमाही में यह 13.5 प्रतिशत रहा, जबकि मार्च तिमाही में 16.3 प्रतिशत था. यानी तिमाही आधार पर इसमें 280 बेसिस पॉइंट की गिरावट दर्ज की गई.

रिकॉर्ड TCV पर क्या बोले संदीप कालरा?

तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप कालरा ने कहा, “तिमाही नतीजों को 1.15 अरब डॉलर की रिकॉर्ड टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) से मजबूती मिली. यह बड़े क्लाइंट एंगेजमेंट में लगातार बनी हुई तेजी को दिखाता है, जिसमें एक प्रमुख ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ 6.5 साल का स्ट्रैटेजिक सर्विस एग्रीमेंट भी शामिल है, जिसकी टीसीवी 650 मिलियन डॉलर से ज्यादा है.”

नगरो के साथ हुआ बिजनेस कॉम्बिनेशन एग्रीमेंट

संदीप कालरा ने आगे कहा, “हमने फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड यूरोप की प्रमुख डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी, नगरो के साथ एक बिजनेस कॉम्बिनेशन एग्रीमेंट साइन किया. यह डील हमारी उस विलय एवं अधिग्रहण रणनीति के मुताबिक है, जिसे हमने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और अपने भौगोलिक दायरे व इंडस्ट्री कवरेज को बढ़ाने के लिए लगातार अपनाया है.”

AI और 3C फ्रेमवर्क पर रहेगा फोकस

कालरा ने कहा, “हम अपने 3सी फ्रेमवर्क और एआई-आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए इस क्षमता में निवेश करना जारी रखे हुए हैं, जिससे क्लाइंट्स को ज्यादा इंटेलिजेंट एंटरप्राइज बनाने, अपने ऑपरेटिंग मॉडल को नया रूप देने और एआई से ज्यादा वैल्यू हासिल करने में मदद मिलती है. हम अपने क्लाइंट्स, पार्टनर्स, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स का उनके लगातार भरोसे और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं, क्योंकि हम आने वाले मौकों के लिए पर्सिस्टेंट को मजबूत करना जारी रखे हुए हैं.”

यह भी पढ़े: PoK हिंसाः अंतर्राष्ट्रीय कवरेज से बौखलाया पाकिस्तान, अल जजीरा की वेबसाइट की ब्लॉक!

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This