‘सदन की मर्यादा के खिलाफ है सपा का आचरण’, विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर CM योगी का तंज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा. विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा.

कार्यवाही स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है.

सीएम योगी ने कहा, “सपा और विपक्ष का आचरण आज पूरे प्रदेश ने विधानसभा में देखा है. ये आचरण ना केवल सदन की अवमानना है, बल्कि अलोकतांत्रिक और शर्मनाक भी है.”

सीएम ने कहा, ”सदन नियमों और परंपराओं से चलता है. उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन के नियम 59 के तहत ये पहले से ही तय है कि जो मुद्दा किसी न्यायाधिकरण या आयोग के पास लंबित हो, उस मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती. विशेष परिस्थितियों में अगर अध्यक्ष ये समझते हैं कि चर्चा के कारण जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता है तो वे अनुमति दे सकते है.”

”अयोध्या राम मंदिर से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है. उस पूरे प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए भी इन्होंने ना केवल सदन की अवमानना की है, सदन का अपमान किया है साथ ही कोर्ट में लंबित प्रक्रिया को भी अपमानित करने का शर्मनाक प्रयास किया गया.”

Latest News

POK में प्रदर्शन से डरा पाक: विदेशी पत्रकारों के लिए सख्त किए नियम, अब हर कदम पर…

Protests in PoK: पीओके में विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान डरा नजर आ रहा है. उसने देश में खबरों की कवरेज...

More Articles Like This