चंडीगढ़ः चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़ंकंप, मौके पर पहुंची जांच टीम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक साथ चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच शुरू कर दी.

कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जांच शुरू की.

इनस स्कूलों को मिली धमकी

  • कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26
  • सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26
  • सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी
आसपास के इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरा कॉल किस नंबर से आया और उस दौरान किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, किसी वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि भी नहीं हुई है. पुलिस हर स्कूल की सुरक्षा जांच पूरी करने के साथ धमकी से जुड़े तकनीकी सुराग भी खंगाल रही है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This