भारत के साथ ही चीन में भी रिलीज होगी रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’, फिल्म के मेकर्स ने दिया नया टाइटल

Must Read

Mumbai: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस साल भारत के साथ-साथ चीन में भी एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. चीनी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फिल्म को नए टाइटल ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस’ के साथ प्रमोट किया जा रहा है. इस ग्रैंड रिलीज से न सिर्फ फिल्म का दायरा बढ़ेगा, बल्कि चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी भारतीय सिनेमा का दबदबा होने की पूरी उम्मीद है.

नवंबर में चीन के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रणबीर कपूर और यश की मच की ‘रामायण’ इस साल नवंबर में चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. चीनी मार्केट के लिए इसका नाम ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस’ रखा गया है. फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभाल रही सोनी पिक्चर्स ने इसके चीनी टाइटल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की है, जिसके स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

नितेश तिवारी के नाम से ही प्रमोट

सोनी पिक्चर्स चीन में इस फिल्म को नितेश तिवारी के नाम से ही प्रमोट कर रही है और उन्हें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर के तौर पर पेश कर रही है. साल 2016 के आखिर में भारत में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ मई 2017 में चीन पहुंची थी और वहां कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ‘दंगल’ ने अकेले चीनी बॉक्स ऑफिस से करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था.

चीन में बंपर कमाई का भी फायदा मिला

‘दंगल’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के अलावा ‘रामायण’ की रिलीज को सोनी पिक्चर्स की ही एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ की चीन में बंपर कमाई का भी फायदा मिला. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने अगस्त 2026 के पहले हफ्ते तक चीनी बॉक्स ऑफिस पर करीब 185 मिलियन (लगभग 1550 करोड़ रुपये) का शानदार कारोबार कर लिया.

रिकॉर्डतोड़ 121 मिलियन डॉलर की ओपनिंग

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने पहले पांच दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ 121 मिलियन डॉलर की ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में भी 29 मिलियन डॉलर के साथ चीनी बॉक्स ऑफिस पर नंबर-1 की कुर्सी मजबूती से संभाले रखी. सोनी पिक्चर्स के इसी मजबूत नेटवर्क और सफलता के दम पर ‘रामायण’ से भी चीनी मार्केट में बड़े धमाके की उम्मीद जताई जा रही है.

नवंबर 2026 में दुनियाभर के थिएटरों में एक साथ रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में साई पल्लवी, चेतन हंसराज, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे. एआर रहमान और हॉलीवुड के कंपोजर हांस जिमर ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया म्यूजिक से सजी यह फिल्म नवंबर 2026 में दुनियाभर के थिएटरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Bihar: छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This