‘सपा सरकार में ब्राह्मणों का हुआ सबसे ज्‍यादा अपमान’, तिरंगा यात्रा में अयोध्या पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर बोला हमला

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्या/लखनऊ: राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है. अयोध्या के गांधी पार्क सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि सपा सरकारों के शासनकाल में ब्राह्मण समाज का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ था और उनका अपमान करना समाजवादियों की पुरानी आदत रही है.

‘अपने अस्तित्व को बचाने की आखिरी कोशिश कर रहा विपक्ष’

डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शन करने वाला देवतुल्य माना गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा: “यह बेहद आश्चर्यजनक है कि जिन्होंने कभी प्रभु श्री राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और अदालत में काल्पनिक बताया, वे आज राम मंदिर की चिंता कर रहे हैं. जब वे राम की बात करते हैं, तो साफ है कि वे अपना खोया हुआ राजनीतिक अस्तित्व बचाने का आखिरी प्रयास कर रहे हैं.”

अयोध्या के कायाकल्प और भव्य राम मंदिर से परेशान है विपक्ष

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज अयोध्या के आधुनिक और भव्य स्वरूप को देखकर अचंभित हैं. उन्होंने कहा कि आज केवल राम मंदिर ही नहीं बना है, बल्कि एक वैश्विक और आधुनिक अयोध्या का निर्माण हुआ है. विपक्ष नहीं चाहता कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़े. उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर प्रकरण से जुड़े किसी भी दोषी या अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. साधु-संतों के आशीर्वाद से देश ‘विकसित भारत’ की ओर आगे बढ़ रहा है.

मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का भी किया शुभारंभ

अयोध्या में तिरंगा यात्रा के दौरान संतों का आशीर्वाद लेने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने श्री रामलला और श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए. इसके बाद उन्होंने अंबेडकरनगर में यूपी अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का भी शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This