Sugar Rates Today 23 August 2026: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? कई जगह 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sugar Rates Today 23 August 2026: देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले एक साल के दौरान करीब 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चीनी के दाम में 10 रुपये से लेकर 18 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बढ़ती कीमतों के बीच सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं.

ओडिशा में सबसे ज्यादा बढ़ी चीनी की कीमत

चीनी की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ओडिशा में दर्ज की गई है. शुक्रवार 21 अगस्त को यहां चीनी का भाव 64.72 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. यह पिछले साल इसी तारीख के मुकाबले 17.80 रुपये प्रति किलो अधिक है. ओडिशा के बाद मध्य प्रदेश और पंजाब में भी चीनी की की

मत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं असम, दिल्ली, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चीनी का भाव 65 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. देश में इस समय चीनी की औसत कीमत 58.23 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है. पिछले महीने की इसी तारीख के मुकाबले मध्य प्रदेश में चीनी का भाव 15.70 रुपये प्रति किलो बढ़ा है. इसके बाद पंजाब में कीमत 14.67 रुपये प्रति किलो बढ़ी है.

यूपी में चीनी के दाम ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. मिलों से निकलने वाली चीनी का थोक भाव 5,400 से 5,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है. थोक कीमतों में तेजी का असर खुदरा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.

उत्तर प्रदेश में चीनी 65 से 68 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है. वहीं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में अच्छी क्वॉलिटी की चीनी का खुदरा भाव 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. महज एक महीने के भीतर इन महानगरों में चीनी की कीमत में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े: इंग्लैंड में पेट्रोलिंग कार से टकराई गाड़ी, 2 पुलिस अधिकारियों समेत 7 की मौत

प्रमुख शहरों में आज चीनी का रेट

शहर/राज्य चीनी का ताजा खुदरा भाव
दिल्ली 60-63 रुपये प्रति किलो
मुंबई 65-70 रुपये प्रति किलो
कोलकाता 64-70 रुपये प्रति किलो
पंजाब और ओडिशा 64-65 रुपये प्रति किलो
लखनऊ 65-68 रुपये प्रति किलो
पटना 65-68 रुपये प्रति किलो
Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This