रक्षा करने का वचन देने वाला भाई बना शैतान! रक्षाबंधन से पहले अपनी दो सगी बहनों को उतारा मौत के घाट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime News: रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है. ये दिन भाई और बहन के पवित्र बंधन को दर्शाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती हैं. वहीं, भाई उनकी रक्षा करने का वचन देता है. हालांकि, रक्षाबंधन से ठीक पहले एक भाई अपनी दो सगी बहनों के लिए शैतान बन गया. दरअसल, हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक भाई ने अपनी सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस हादसे में एक बहन का पति भी घायल हो गया.

भाई ने बहनों को मारी गोली Crime News

दरअसल, हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. पहले उसने गणेशपुर की प्रीत विहार कॉलोनी में अपनी 50 वर्षीय बहन शकुंतला को गोली मारी. फिर उसने आजाद नगर में रहने वाली 48 वर्षीय पुष्पा को गोली मारी. इस घटना में दोनों बहनों की जान चली गई. वहीं, एक बहन का पति घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फ़रार हो गया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं Crime News

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, शुरुआती जांच में भाई द्वारा अपनी बहनों को गोली मारे जाने की बात सामने आई है. हालांकि, हत्या के पीछे क्या वजह थी, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. रक्षाबंधन के महज़ दो दिन पहले हुई इस घटना ने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- मिलाद-उन-नबी और ओणम के जश्न में डूबा देश, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This