मिलाद-उन-नबी और ओणम के जश्न में डूबा देश, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eid Milad-Un-Nabi 2026: आज देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और ओणम का जश्न मनाया जा रहा है. आज के दिन इस्लाम धर्म के लोग जूलूश निकालकर पैगम्बर मुहम्मद (स.) का जन्मदिन मनाते हैं. पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ ही नेताओं ने ओणम की भी शुभकामनाएं दी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई Eid Milad-Un-Nabi 2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुबारकबाद. मुझे आशा है कि यह अवसर हमारे चारों ओर एकजुटता और प्रसन्नता को बढ़ाएगा. समाज में योगदान देने और दयालु रहने की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे.’

ओणम की दी शुभकामनाएं

ख़ास बात यह भी है कि ईद और ओणम एक ही दिन हैं. पीएम ने ओणम को लेकर ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आप सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे. आप सभी के लिए ओणम शानदार हो. यह एक जीवंत त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में उत्साह के साथ सेलिब्रेट जा रहा है. यह खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और ज्यादा बढ़ाए.’

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, मिलाद-उन-नबी की बधाई. यह अवसर सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए. मुझे उम्मीद है कि हमारे समाज में आपसी सद्भाव और करुणा की भावना और मज़बूत होगी. ईद मुबारक!

ओणम की दी बधाई

उन्होंने ओणम की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ओणम के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव है. यह लोगों को खुशी और उल्लास के साथ एक साथ लाता है और एकता, सद्भाव और आपसी मेलजोल की भावना को बढ़ावा देता है. यह प्रकृति माता के प्रति हमारी कृतज्ञता को भी दर्शाता है. यह फसल का त्योहार सभी के जीवन में अपार खुशियां, शांति और समृद्धि लाए.

ये भी पढ़ें- मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, डोभाल से मीटिंग के बाद चीन बोला- अब समझौतों को लागू करने का वक्त

Latest News

नास्तिक को भी पवन, पानी और प्रकाश प्रदान करते हैं प्रभु: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, ईश्वर के नाम चाहे अनेक हों, ईश्वर तो एक है। सर्वोपरि...

More Articles Like This