‘स्नेह और विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे’, रक्षाबंधन के पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन भाई-बहन के प्यार का महापर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस दिन बहन भाई के हाथ में राखी बांधकर उसके लंबे आयु की कामना करती है. आज रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशावासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.”

ओम बिड़ला ने दी बधाई Raksha Bandhan 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लिखा,”भाई-बहन के आपसी स्नेह और भरोसे के पर्व रक्षाबंधन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और अपनत्व के अटूट रिश्तों का प्रतीक है। रक्षाबंधन केवल एक रक्षा-सूत्र बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, प्रेम और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है. हमारी संस्कृति में रक्षा का अर्थ केवल बहन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनकी गरिमा, उनके अधिकारों और उनके सपनों की रक्षा का भी संकल्प है. जब समाज की हर बेटी, हर बहन सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगी, तभी हमारा राष्ट्र और अधिक सशक्त बनेगा. इसी संदेश के साथ एक बार फिर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.”

ये भी पढ़ें- नेपाल में तबाही का मंजर, अचानक आई बाढ़ बहा लेगी 389 जिंदगियां, 800 से ज्यादा लोग लापता

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This