PM मोदी और सीएम योगी ने बच्चों से बंधवाई राखी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raksha Bandhan 2026: पूरा देश आज रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है. भाई-बहन एक दुसरे को राखी बांध रहे हैं. इस बीच राजनीतिक गलियारों में भी भाई-बहन के रिश्ते की तस्वीरें नजर आईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सभी ने बच्चों के साथ यह खास त्योहार मनाया. बच्चों ने दोनों नेताओं की कलाई पर राखी बांधी और इस दौरान कई प्यारे पल कैमरे में कैद हुए. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी खूब ध्यान खींचा.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में बच्चों से राखी बंधवाई. इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई दी और इस पर्व को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा की जिम्मेदारी से जोड़ा.

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया. इस दौरान बच्चों ने उन्हें राखी बांधी. पीएम मोदी ने इस मुलाकात के कुछ यादगार पल सोशल मीडिया पर साझा किए. तस्वीरों में बच्चों के साथ उनका सहज अंदाज दिखाई दिया. प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के कुछ यादगार पल,’ उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा. बच्चों के साथ पीएम मोदी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं.

बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी 

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों के साथ मनाया. लखनऊ में आयोजित ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया. कार्यक्रम की तस्वीरों में त्योहार का उत्साह साफ नजर आया. मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खास मौके की झलक साझा की. रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ रस्म तक सीमित नहीं रहा. बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत और राखी बांधने के इन पलों ने इसे एक भावनात्मक अवसर बना दिया.

राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इस पर्व को भाई-बहन के अटूट स्नेह, आपसी विश्वास और गहरे रिश्ते का प्रतीक बताया. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को दर्शाता है. साथ ही उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा से जोड़ा. इस तरह रक्षाबंधन के मौके पर उनके संदेश में सिर्फ शुभकामना नहीं थी, बल्कि समाज की जिम्मेदारी का संदेश भी दिखाई दिया.

Latest News

जीभ का लाल और चिकना होना कितना है खतरनाक…, ऐसे 5 बदलाव खोल देते हैं अंदर छिपी हुई बीमारी

Health Tips: जीभ केवल स्वाद पहचानने का काम नहीं करती, बल्कि उसके रंग, सतह और आकार में आए बदलाव...

More Articles Like This