जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जंगल को चारों तरफ से घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

Must Read

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. एक AK राइफल व युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद जॉइंट फ़ोर्स ने घटनास्थल से एक AK राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया. सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह

घेराबंदी वाले इलाके में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिनके पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है. तलाश जारी है. सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ने की खबर मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है, वह पीर पंजाल रेंज में आता है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन सक्रिय आतंकवादी फंसे हुए थे.

ऑपरेशन में थोड़ी हुई देरी 

बहुत मुश्किल रास्तों, खराब मौसम और जंगल के घने पेड़ों के बीच मोबाइल नेटवर्क या आम रेडियो सिग्नल ठीक से काम न करने की वजह से ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई. इधर, जिला प्रशासन ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है. आम लोगों की सुरक्षा के लिए, अगले आदेश तक पर्यटकों को दूधपथरी और यूसमर्ग जैसी मशहूर जगहों पर जाने से सख्ती से मना किया गया है. बीते दिनों युसमर्ग के ऊपरी हिस्से में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था.

खुद को बचाते हुए जवाबी फायर

तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक पहाड़ी पर जंगल के बीच छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी. जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया. मुठभेड़ के बाद निकटवर्ती शिविरों से भी सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़स्थल की तरफ रवाना हो गई हैं. जिसके बाद जवानों आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और शुक्रवार को एक आतंकी ढेर हो गया. वहीं, दूसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों के घेराबंदी में फंसा हुआ है.

इसे भी पढ़ें. ‘जिनपिंग के लिए उत्तराधिकारी घोषित करना जोखिम भरा’, तिब्बत के पूर्व PM ने किये चीनी राष्ट्रपति को लेकर सनसनीखेज खुलासे

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This