Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में ₹329.30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इस जबरदस्त सफलता को लेकर फिल्म की निर्माता रागिनी सोना का मानना है कि इसके पीछे नीम करोली बाबा का आशीर्वाद रहा है.
बाबा की बेटी से की थी मुलाकात Hanuman Ansh
हाल ही में एक इंटरव्यू में रागिनी सोना ने फिल्म की रिलीज से पहले हुई एक खास मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा जी (अम्मा जी) से हुई थी. रागिनी के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान उन्हें ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उनकी जिंदगी और फिल्म को लेकर उनकी सोच को गहराई से प्रभावित किया. इसके साथ ही रागिनी सोना ने नई पीढ़ी के बीच नीम करोली बाबा को लेकर बढ़ती दिलचस्पी पर भी बात की. उन्होंने इस संदर्भ में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भूमिका का जिक्र किया। अपनी मुलाकात से जुड़े अनुभवों को याद करते हुए रागिनी ने कई ऐसे खुलासे किए, जिन्होंने इस कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया.
फोन पर हुआ ऐसा चमत्कार, रह गईं हैरान
अपनी मुलाकात को याद (Hanuman Ansh) करते हुए रागिनी ने ‘स्क्रीन’ से बातचीत में बताया कि वह और फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा जी (अम्मा जी) से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि विशाल की भी इच्छा थी कि फिल्म शुरू करने से पहले अम्मा जी का आशीर्वाद लिया जाए. रागिनी के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान जब उन्होंने अम्मा जी से पूछा कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब उन्हें लगेगा कि सही समय आ गया है, तब वह फिल्म देखेंगी. रागिनी ने बताया कि आज अम्मा जी इस फिल्म को करीब 15 बार देख चुकी हैं और हर बार इसे देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
फोन कॉल पर सामने आया हैरान कर देने वाला अनुभव
रागिनी ने बताया कि अम्मा जी ने उनसे पूछा था कि आखिर उन्हें यह फिल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिली. उन्होंने अम्मा जी को छह साल की उम्र में नीम करोली बाबा से हुई अपनी मुलाकात का अनुभव सुनाया, जबकि विशाल ने फिल्म के लिए किए गए अपने रिसर्च के बारे में बताया.
रागिनी के मुताबिक, जब उन्होंने यह बताया कि उनके पिता नैनीताल में पोस्टेड थे, तभी बातचीत के दौरान एक ऐसा अनुभव हुआ, जिसे उन्होंने चमत्कार बताया. उन्होंने दावा किया कि अम्मा जी ने तुरंत उनके पिता का नाम लिया और आगरा में स्थित उनके करीब 50 साल पुराने घर की सटीक लोकेशन भी बता दी। इतना ही नहीं, उन्होंने रागिनी के बड़े भाई का नाम भी लिया. रागिनी ने बताया कि अम्मा जी ने कहा कि उन्हें सब कुछ अपनी आंखों के सामने लाइव दिखाई दे रहा है. उनके मुताबिक, फिल्म निर्देशक विशाल इस पूरी बातचीत के प्रत्यक्षदर्शी थे. रागिनी ने कहा कि वह इससे बड़े चमत्कार की कल्पना भी नहीं कर सकतीं.
इस अनुभव के बाद खुद को क्यों माना ‘चुना हुआ’?
इस अनुभव से रागिनी इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने जब अम्मा जी से पूछा कि उन्हें यह सब कैसे पता चला, तो उनके मुताबिक अम्मा जी ने बेहद सहजता से कहा कि उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है, लेकिन उन्हें सब कुछ साफ दिखाई दे रहा था. रागिनी का कहना है कि अम्मा जी नीम करोली बाबा की बेटी हैं और इस अनुभव के बाद उनका विश्वास और गहरा हो गया. उन्हें लगा कि बाबा ने ही उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए चुना है.
कैसा है नीम करोली बाबा का परिवार?
रागिनी सोना और उनकी टीम ने नीम करोली बाबा के पोते धनंजय जी से भी मुलाकात की। रागिनी ने उन्हें बेहद सरल और सहज इंसान बताते हुए कहा कि उनमें भी बाबा जैसी सादगी नजर आती है. उन्होंने बताया कि बाबा का मुख्य संदेश था. सभी से प्रेम करो और सभी को भोजन कराओ. उनके मुताबिक, बाबा का परिवार आज भी इस भावना को आगे बढ़ा रहा है. रागिनी ने धनंजय जी के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें बाबा का ‘अंश’ बताया.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी किया जिक्र
रागिनी ने नई पीढ़ी के (Hanuman Ansh) बीच नीम करोली बाबा को लेकर बढ़ी उत्सुकता का जिक्र करते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि दोनों ने लोगों के मन में बाबा को लेकर जिज्ञासा पैदा करने में अहम भूमिका निभाई है.
रागिनी के मुताबिक, संभव है कि विराट और अनुष्का ने भी बाबा से जुड़ा कोई ऐसा अनुभव महसूस किया हो, जिसने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया हो. उन्होंने कहा कि कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल होता है, उन्हें केवल महसूस किया जा सकता है. रागिनी का मानना है कि अब ‘हनुमान अंश’ भी लोगों को नीम करोली बाबा के बारे में जानने और उनके संदेश से जुड़ने का एक माध्यम बन रही है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान की तबीयत को लेकर मचा बवाल, मेकर्स की एडिटिंग पर भड़के भाईजान

