महाराष्ट्र: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गढ़चिरौली में मिला हथियारों का जखीरा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गढ़चिरौली जिले की पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक सफल एंटी-माओवादी अभियान के तहत नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि भमरगढ़ उपखंड के कोपरशी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार छुपाकर रखे हैं.

चलाया गया विशेष अभियान

इस सूचना के बाद 6 अक्टूबर को एक विशेष अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशंस स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया.

बरामद हुए ये हथियार

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खतरनाक सामग्री और हथियार बरामद किए. बरामद हथियारों में 3 रॉकेट लॉन्चर, 2 सिंगल-शॉट राइफल और 2 12-बोर राइफल, 12-बोर के 3 जिंदा कारतूस और 10 डेटोनेटर, 150 मीटर केबल तार और 9 मैगजीन, 10 कुकर (आईईडी या अन्य इस्तेमाल के लिए), 5 वॉकमी-टॉकी और 12 वॉकमी-टॉकी चार्जर और अन्य नक्सली साहित्य और सामग्री शामिल हैं.

नष्ट किया गया विस्फोटक

गौरतलब है कि सुरक्षा और एहतियात को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने बरामद किए गए सभी खतरनाक विस्फोटकों और सामग्रियों को तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया. तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This