UP Mlc Election: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है, वहां भाजपा मंथन करेगी. मौर्य ने कहा कि जिन सीटों पर सपा का खाता नहीं खुलना चाहिए था, वहां भी पार्टी जीत गई है.
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में अधिक सीटें चाहती थी, लेकिन पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा, “धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती.” साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा.

