दिल्ली एनसीआर में तूफान ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए घने बादल, आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश और ओडिशा से आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत में झमाझम बारिश करा रहा है.भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बीती रात से ही बारिश जारी है, जिसकी वजह से यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है. ऐसे में IMD ने आज आंधी-तूफान को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

तूफान अर्नब के असर से अक्टूबर में ही दिसंबर वाली ठंड महसूस हुई और 30 अक्टूबर को इस महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. वहीं हवा भी बेहद साफ हो गई. लगातार बारिश से तापमान में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट आई. दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री तक लुढ़क गया.

अधिकतम तापमान में आई बड़ी गिरावट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, ये मौसमी बदलाव 29-30 अक्टूबर की रात दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश और नम हवाओं के कारण हुआ है. भारी बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी की हवा काफी साफ कर दिया है. पिछले 24 घंटों से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत को घने बादलों ने घेर रखा है और रिमझिम बारिश हो रही है. घने बादलों के बीच सुबह ही अंधियारी छाई रही.

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया था. दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहने के साथ दो-तीन बार बारिश होने का संकेत हैं. इसके साथ ही तूफान, बिजली गिरने की भी संभावना है. फिलहाल, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया है.

आंधी-बारिश की चेतावनी

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. फिलहाल 1 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा. नई दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऐसे ही बारिश होगी. कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. 31 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन अभी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. 1 और 2 नवंबर तक आसमान साफ होने की उम्मीद है.

Latest News

‘उड़ान से 48 घंटे पहले चालक दल के सदस्यों की देनी होगी जानकारी’, इजरायल ने एयरलाइंस के लिए सख्त किए सुरक्षा नियम

Jerusalem: फ्लाईदुबई के एक विमान पर कथित आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब एक महीने बाद इजरायल...

More Articles Like This