Lal Krishna Advani Birthday: भारत रत्न से सम्मानित बीजेपी के सीनियर नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रविवार को अपने जीवन के 100वें साल में प्रवेश कर लिया है, उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए एक भावुक आर्टिकल लिखा. लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि ‘आज 8 नवंबर एक अहम दिन है. एलके आडवाणी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस खास मौके पर, उन्हें मेरी शुभकामनाएं. मैंने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके हमेशा याद रहने वाले योगदान को हाइलाइट किया है.
पीएम मोदी ने आडवाणी के सफर को किया याद
पीएम मोदी ने आर्टिकल में लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सफर का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि आडवाणी ने बंटवारे के डर का सामना किया, नए सिरे से जिंदगी बनाई, जनसंघ को मजबूत किया और भाजपा बनाई. इमरजेंसी के दौरान उन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व किया और सरकार में देश की सेवा की है. पीएम ने आडवाणी के दूसरे पहलुओं के बारे में भी लिखा बहुत अधिक पढ़ने वाले व्यक्ति, कल्चर और सिनेमा के लिए उनका प्यार और बहुत अधिक लिखने वाले व्यक्ति.
पीएम मोदी ने लिखा आज 8 नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. यह कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है. प्रभु श्रीराम और दीपों के इस उत्सव के साथ उनके जीवन का इतना महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ना, इस अवसर को और भी यादगार बनाता है. इसी साल जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, RSS के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मनाई जा रही है.

