अब गिरने पर भी नहीं लगेगी चोट, ये ‘एयरबैग जैकेट’ बनेगा सुरक्षा कवच

Must Read

Airbag jacket : आज के समय में तकनीक जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है वह अब सिर्फ स्मार्टफोन या गाड़ियों तक सीमित नहीं रही. अब ऐसे स्मार्ट कपड़े भी तैयार हो रहे हैं जो सीधे हमारी सुरक्षा से जुड़े हैं. बता दें कि यह एक खास तरह की एयरबैग जैकेट चर्चा में आई है जो गिरने की स्थिति में खुद ही एक्टिव होकर शरीर को चोट लगने से बचाने का काम करती है. यह तकनीक खासतौर पर बुजुर्गों और उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जिन्हें गिरने का ज्यादा खतरा रहता है.

जानकारी के मुताबिक, इस जैकेट में एक एडवांस्‍ड सुरक्षा सिस्‍टम लगाया गया है जो किसी भी गिरावट को बेहद कम समय, करीब 0.18 सेकंड के भीतर पहचान कर एक्टिव हो जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि जैकेट के अंदर एक स्मार्ट चिप लगी होती है जो हर सेकंड हजारों बार शरीर की स्थिति और मूवमेंट पर नजर रखती है. जैसे ही उसे महसूस होता है कि व्यक्ति गिर सकता है या गिर चुका है जैकेट तुरंत एयरबैग की तरह फुलकर सुरक्षा कवच बना लेती है.

हालांकि इस पूरी तकनीक के सही तरीके से काम करने के लिए जैकेट को चार्ज रखना जरूरी होता है. इसे आसान बनाने के लिए इसमें वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है ताकि बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी न हो. माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर का संतुलन कमजोर होने लगता है और गिरने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यह एयरबैग जैकेट एक बड़ी राहत साबित हो सकती है. घर के अंदर हो या बाहर, अगर अचानक फिसलन हो जाए या पैर लड़खड़ा जाए तो यह जैकेट तुरंत एक्टिव होकर चोट के असर को कम कर देती है.

इसके साथ ही इस स्मार्ट जैकेट को सही तरीके से काम करने के लिए बैटरी की जरूरत होती है. अच्छी बात यह है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधा भी दी जा रही है जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. बता दें कि एक बार चार्ज करने के बाद यह लंबे समय तक एक्टिव रह सकती है और लगातार यूजर की गतिविधियों पर नजर रखती है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को किया खारिज, भड़के तेहरान ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Latest News

संसार का सुख क्षणिक, प्रभु प्रेम ही असली आनंद: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, श्रीकृष्ण की कथा में सभी रस एकत्रित हो गये...

More Articles Like This